Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री श्री बघेल – अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : बुजुर्ग समाज के मूल स्तंभ: …

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी बुजुर्गों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए पूरे विश्व में एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुजुर्ग परिवार और समाज के मूल स्तंभ होते हैं। वे जीवन भर परिवार और समाज को अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उनकी खुशी, स्वास्थ्य और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

Share this Article