Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए..

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुए। राजीव गांधी स्टडी सर्किल और महंत कॉलेज द्वारा यह भाषण प्रतियोगिता ‘21वीं सदी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता‘ विषय पर आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और श्री राजीव गांधी को याद किया और उनके सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे, विधायक श्री विकास उपाध्याय, पूर्व लोकसभा सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला, पार्षद और एमआईसी के सदस्य श्री एजाज ढेबर विशेष अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे। 

Share this Article