Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

रायपुर 8 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं दी है। कल शाम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास में आयोजित “सेंडिंग ऑफ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। ये युवा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह तथा खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भी चयनित उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं दी।

Share this Article