Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्रीमती मनीषा भटनागर ने माना आभार

News Desk
2 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉल कर कतर से स्वदेश लौटीं श्रीमती भटनागर से कुशलक्षेम जानी
राज्य सरकार बहन-बेटियों की हर संभव मदद के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इजरायल-ईरान युद्ध के चलते कतर से वापसी के लिये रह गई उज्जैन निवासी श्रीमती मनीषा भटनागर की सकुशल स्वदेश वापसी के बाद उनसे वीडियो कॉल पर चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार बहन-बेटियों को हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। श्रीमती भटनागर ने उज्जैन वापसी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। उन्होंने कहा कि कतर से भारत लौटने में प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग मिला। संकट के क्षणों में पूर्ण विश्वास था कि देश और प्रदेश की सरकार हमारी चिंता कर रही है और हम निश्चित ही सुरक्षित स्वदेश लौटेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती भटनागर से एयरलाइंस में उनके कामकाज की जानकारी भी ली।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती भटनागर कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी सकुशल वापसी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सहयोग के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए श्रीमती भटनागर की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

Share this Article