Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की दूसरी कड़ी का प्रसारण 8 सितंबर को…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की दूसरी कड़ी का प्रसारण 8 सितंबर रविवार को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम.चैनलों और राज्य के क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता शुरू की है। लोकवाणी में इस बार का विषय युवा और शिक्षा रखा गया है।

Share this Article