रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सामजिक कार्यकर्ता पद्मश्री श्रीमती फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। श्रीमती यादव ने उन्हें महिला समूहों का कार्य का अवलोकन के लिए राजनांदगांव आने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने श्रीमती यादव के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो महिला समूहों को जोड़ने तथा सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है वह प्रेरणादायी है। ऐसे कार्यो से महिलाओं को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रीमती यादव की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। श्रीमती यादव ने बताया कि उनके द्वारा मां बम्लेश्वरी महिला फाउंडेशन नाम से एक कंपनी बनाई गई है। उसमें महिला समूहों को जोड़ा गया है। इस कंपनी में करीब 1400 महिलाएं शामिल है जो करीब कई महिला समूहों से जुड़ी हुई है। कई महिला समूहों द्वारा जैविक खाद बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही डेयरी भी चलाई जा रही है। इस डेयरी को अमूल जैसा ब्रांड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अवलोकन तथा प्रशिक्षण के लिए एक अमेरिकी संस्था जल्द ही राजनांदगांव आएगी। श्रीमती यादव ने बताया कि उनके द्वारा बनाए जैविक खादों को देश एवं प्रदेश में भेजा जा रहा है। इससे महिलाओं को अच्छी आय हो रही है और आत्मनिर्भर हो रही है। इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी और सुश्री जितेश्वरी साहू उपस्थित थे।
महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य सराहनीय: सुश्री उइके : राज्यपाल को श्रीमती फुलबासन यादव ने महिला समूहों के कार्य का अवलोकन के लिए दिया निमंत्रण
You Might Also Like
NEWSDESK

×
![Popup Image]()
