Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्र में PM मोदी की विपक्ष को दो टूक-आर्टिकल 370 पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करो…

NEWSDESK
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र में कहा कि भारत की आवाज अब पूरी दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनयिा में भारत के लोकतंत्र की चर्चा है। उन्होने कहा कि 5 अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला लिया लेकिन कुछ पार्टियों के नेताओं ने इस पर भी राजनीति की। मोदी ने विपक्ष को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि आर्टिकल 370 पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करो। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो अपने घोषणापत्रों में आर्टिकल 370 को भी लिखें।

महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी आने वाले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब नए भारत का नया जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है।आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है , उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे 130 करोड़ देशवासी हैं।आज भारत की आवाज दुनिया की हर ताकत मजबूती से सुन रही हैं। दुनिया का हर देश आज भारत के साथ खड़ा हैं, हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित है।

राहुल की तीन रैलियां
कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल रविवार दोपहर बाद असुआ (लातूर) में कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम. पाटिल के लिए होने वाली रैली को संबोधित करेंगे, उसके बाद मुंबई के चांदीवली में पार्टी उम्मीदवार नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली रैली में अपनी बात रखेंगे। राहुल अपने संबोधन में पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक घोटाले का जिक्र कर इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा-शिवसेना पर निशाना साध सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी।

Share this Article