Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्र के मंत्री बोले, केकड़ों की वजह से बांध टूटा, मरने वालों की संख्या 19 हुई

NEWSDESK
1 Min Read

महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत ने कहा है कि केकड़ों की वजह से रत्‍नागिरी जिले में तिवरे बांध टूटा है। रत्‍नागिरी जिले में तिवरे बांध के टूटने से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 19 हो गई है और 3 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन पहले रोक दिया गया था अब फिर से शुरू हो गया है। 

मंत्री बने सावंत ने आगे कहा कि सरकारी जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। तिवरे गांव के बहुत से लोगों खासकर बुजुर्गों ने बताया कि बांध की दीवार में क्रैक आने से पहले उसकी दीवार के पास बड़ी संख्‍या में केकड़े देखे गए थे। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि यह उनकी राय नहीं बल्कि गांव के लोगों ने उन्‍हें बताया है।

Share this Article