Google Analytics —— Meta Pixel

मस्जिदों में नमाज पर लगाई रोक, वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर बंद…

NEWSDESK
1 Min Read

कोरोना वायरसर को लेकर देश में जबरदस्त खौफ का माहौल है। जिसके चलते एक के बाद एक ट्रेन, बस, हवाई यात्रा सहित कई सेवाएं बंद हो रहे हैं। देश के कई धार्मिक स्थलों मंदिरों और मस्जिदों को बंद करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में आज वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर को राज्य सरकार ने बंद करने का आदेश जारी किया है।


वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर 31 मार्च तक बंदवृंदावन स्थित ठाकुर बिहारी जी सरकार के पट 31 मार्च तक भक्तों के दर्शन के लिए बन्द रहेंगे। हालां​कि सभी पूजा भोग सेवाएं नियमित चलेंगी। दूसरी ओर कश्मीर में वक्फ बोर्ड के तहत आने वाली सभी मस्जिदों में नमाज पर रोक लगा दी गई है।

बता दें कि कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सत्य निष्ठा के साथ सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू करने की अपील की है। इस ऐलान का असर आज से ही पूरे देश में देखने को मिल रहा है।

Share this Article