Google Analytics —— Meta Pixel

ममता बनर्जी ने बनाई चाय और लोगों को परोसी, लिखा- छोटे काम देते हैं सुकून…

NEWSDESK
1 Min Read

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिनों से राज्य के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दौर पर हैं। इस दौरान वह लोगों से जनसंपर्क भी कर रही है। बुधवार को दौरे के दौरान ममता बनर्जी दीघा के पास स्थित एक गांव दत्तापुर पहुंची। यहां सीएम का एक अलग ही रूप देखने को मिला। अपने काफिले के साथ वह सड़क के किनारे स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचीं। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए चाय बनाई और उसे परोसा भी। चाय बनाने के बाद ममता ने लोगों के साथ मिलकर चाय का आनंद लिया।

ममता बनर्जी ने इससे जुड़ा एक वीडियो टि्वटर पर साझा किया। वीडियो में दिख रहा है कि वह स्थानीय लोगों से घिरी हुई हैं। इस वीडियो में उन्हें चाय बनाते और परोसते भी देखा जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने वीडियो के साथ लिखा, कभी कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और परोसना भी इनमें से एक है। साथ ही यह भी लिखा कि कुछ समय दीघा के दत्तापुर गांव के लोगों के साथ बातचीत करते हुए।

Share this Article