Google Analytics —— Meta Pixel

मध्यप्रदेश : दूध पार्लर पर बिकेगा कड़कनाथ का मांस

NEWSDESK
1 Min Read

सरकार ने भोपाल के वैशाली नगर क्षेत्र में दूध के पार्लर पर कड़कनाथ मुर्गे का मांस बेचने की योजना शुरू की है। पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि फिलहाल यह बूथ प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया है। सफल रहा तो पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा। इधर, भाजपा ने दूध के साथ कड़कनाथ मुर्गे का मांस बेचने पर आपत्ति जताई है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। हिंदू धर्म में पूजा पाठ और कर्मकांड में दूध का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से दूध और कड़कनाथ का मांस बेचने के लिए अलग-अलग पार्लर स्थापित करने का आग्रह करेंगे।

900 रुपए प्रति किलो का भाव : यादव ने कहा कि वर्तमान में कड़कनाथ का मांस 900 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है। रामेश्वर शर्मा की आपत्ति के पर मंत्री बोले, दोनों चीजें बेचने के लिए पार्लर में अलग केबिन बनाए जाएंगे।

Share this Article