Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश, रमन सिंह समेत सभी ने दी श्रद्धांजलि…

NEWSDESK
3 Min Read

पूर्व केंद्रीय मंत्री अस्र्ण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत राज्य के ज्यादातर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने जेटली के असामयिक निधन पर कहा कि यह भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णनीय क्षति है। जेटली कुशल वकील के साथ अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए देश की सेवा में समर्पित रहे । सभी दलों के लोगों के साथ उनके आत्मीय रिश्ते थे।

डॉ. रमन ने कहा कि उनके निधन के समाचार से हृदय को गहरा दुख पहुंचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने भी जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भाजपा नेता व राज्य के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि जनसेवक,जननायक,जन गण मन की प्रखर आवाज,पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि, देश हित में अपनी विचारधारा और कार्यकुशलता से जेटली जी ने हमेशा मुझे प्रेरित किया, भगवान श्री कृष्ण उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

राज्यसभा सदस्य और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन से स्तब्ध हूं, आज देश ने एक आदर्श नेता खो दिया, उनकी रिक्तता पूर्ति असंभव है। ईश्वर पुण्यआत्मा को अपने चरणो में स्थान दें।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के हमारे वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री श्रद्धेय अस्र्ण जेटली जी के निधन की खबर हृदय विदारक है। सुप्रीम कोर्ट के एक सफल वकील, एक जनप्रिय राजनेता व बेहतर संगठनकर्ता के रूप में वे सदा याद किए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि सहज विश्वास नहीं हो रहा कि जेटलीजी अब हमारे बीच नहीं रहे! कानून और वित्तीय मामलों में उनका अध्ययन काफी गहरा था। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को ये अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करे!

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व वित्त मंत्री जेटली जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। आज हृदय स्तब्ध है, आँखे नम हैं। जेटली जी का हमें छोड़कर जाना व्यक्तिगत क्षति है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है की जेटली जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Share this Article