Google Analytics —— Meta Pixel

भूपेश बघेल – समुद्री लुटेरों से विजय तिवारी को छुड़ाने हर प्रयास करेंगे…

NEWSDESK
2 Min Read

नाइजीरिया में समुद्री लूटेरो के चंगुल में गए रायपुर के विजय तिवारी और उनकी पत्नी को छुड़ाने राज्य सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। इस मसले पर आज झारखण्ड दौरे पर रवाना होने से पहले सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है कि समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए भनपुरी, रायपुर के तिवारी दम्पत्ति की सुरक्षा और उन्हें मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के अधिकारी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावास से लगातार सम्पर्क में हैं। मैंने विजय के भाई पवन तिवारी से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उनके लिए जो भी बेहतर होगा, वह किया जाएगा।

इधर राजधानी रायपुर के पुलिस अधीक्षक आरिफ़ शेख और जिले के कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने भी उनके परिवार से मुलाकात की है। जहाज के चीफ मैक्निकल इंजीनियर विजय तिवारी के भनपुरी स्थित घर पहुंचकर उनके छोटे भाई पवन तिवारी तथा दीनदयाल उपाध्याय काॅलोनी पहुंचकर विजय तिवारी की पत्नि अंजु तिवारी के भाई एस. पी. उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन उनके परिवार के इस कठिनाई के समय में उनके साथ है और राज्य शासन द्वारा जो भी सहयोग या मदद की जरूरत होेगी वह किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (गृह) को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है और राज्य शासन इस संबंध में भारतीय दूतावास के साथ-साथ भारत सरकार के गृह एवं अन्य संबंधित विभागों के संपर्क में है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बातचीत करते हुए श्री तिवारी दंपत्ति के परिजनों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी परसो मुम्बई के अंधेरी स्थित कंपनी के माध्यम से मिली। अपहरणकत्र्ताओं ने जहाज के इस दम्पत्ति सहित 19 लोगों को बंधक बनाया है लेकिन जहाज को छोड़ दिया है।

Share this Article