Google Analytics —— Meta Pixel

भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ रेप की कोशिश, बोली- तीन लोगों ने…

NEWSDESK
1 Min Read

तुर्की से भारत घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ रेप की कोशिश की गई है। उसने बताया कि तीन लोगों ने उनकी कार पर हमला किया और रेप करने का प्रसास किया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह मामला उत्तरप्रदेश के जौनपुर थाने का है। बताया गया ​कि तुर्की की रहने वाली महिला अपने पति के साथ वाराणसी से ऋषिकेश जा रही थी। तभी रास्ते में बरसठी में कार को रोक कर अंदर सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच एक शख्स कार को पीटने लगे और दोनों को कार से बाहर आने के लिए कहने लगे।

वहीं बाहर आने पर देखा कि तीन लोग गुस्से में थे। इनमें से एक अपने कपड़े उतारने लगा और अपने प्राइवेट पार्ट को छूने लगा। ये सब देखने के बाद दोनों बेहद डर गए। किसी तरह से वहां से भागने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पीड़िता विदेशी महिला की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं विदेशी महिला ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share this Article