Google Analytics —— Meta Pixel

भारत के लिए अमेरिकी ठिकानों पर हमला करते ही ये बोला ईरान…

NEWSDESK
2 Min Read

ईरान और अमेरिका के बीच संबंध बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को ईरान ने अमेरिका के सैनिक ठिकानों पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ही देशों में तनाव और बढ़ गया है। भारत भी इस हमले से चिंतित है और मोदी सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद ईरान ने भारत के लिए बड़ा बयान दे दिया है।

80 सैनिकों के मारे जाने का दावा

ईरान के हवाई हमले में 80 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। ईरान सरकार ने कहा है कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए हैं। ईरान ने मिसाइल हमलों को बुधवार तड़के अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी की ओर से नुकसान के आकलन पर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस हमले पर वो कल जवाब देंगे।

भारत ने जारी किए ये निर्देश

अमेरिका और ईरान के बीच जंग जैसे हालातों के मद्देनजर अब भारत सतर्क हो गया है। भारत ने ईरानी मिसाइल हमला होते ही निर्देश जारी कर दिया है। मोदी सरकार ने कहा है कि भारतीय नागरिक ईराक जाने से बचें। वहीं जो नागरिक इराक में रह रहे हैं वो भी सावधान रहें। आपको बता दें कि भारत के अमेरिका और ईरान दोनों ही देशों से अच्छे संबंध हैं।

जानें हमले के बाद भारत के लिए क्या बोला ईरान

अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान का भारत के लिए बड़ा बयान सामने आया है। बुधवार को भारत में मौजूद ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने ये बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ जंग नहीं चाहता है। ईरान का कहना है कि अगर भारत अमेरिका के साथ ईरान के तनाव कम करने की दिशा में साथ देगा तो इस शांति कदम का ईरान स्वागत करेगा। ईरान ने कहा कि हम क्षेत्र में सभी के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

Share this Article