Google Analytics —— Meta Pixel

भारतीय टीम के चयन पर भड़के भज्जी, इस धुरंधर को शामिल नहीं करने पर उठाए सवाल, आप भी जानिए

NEWSDESK
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ होने जा रही टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध होने जा रही वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है।

इन टीमों में शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, वहीं रोहित को टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

हरभजन सिंह ने उठाए सवाल

इस बीच भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने बीसीसीआई के टीम चयन के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस दौरान ट्वीट करते हुए एक खिलाड़ी को बार-बार नजरअंदाज करने को लेकर सवाल उठाए।

भज्जी ने लिखा ‘मैं सोचता रहता हूँ कि सूर्यकुमार यादव ने क्या गलत किया है, जबकि उसने लगातार रन बनाए हैं, और उन्हें टीम में मौका नहीं मिला रहा। क्या अलग खिलाड़ियों के चयन के लिए अलग नियम हैं ?’

दरअसल सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ महीनों से घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाया हुआ है। वो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को अपना फैन बना चुके हैं।

इसके बावजूद उन्हें अब भी भारतीय टीम में चयन का इंतजार है। इसके अलावा आईपीएल में भी सूर्यकुमार यादव ने काफी परिपक्वता का परिचय दिया है।

Share this Article