Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा की महिला विधायक ने विधानसभा में कहा – गोमूत्र और गोबर से हो सकता है कोरोनावायरस का इलाज…

NEWSDESK
1 Min Read

कोरोनावायरस को लेकर दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। चीन में कोरोनावायरस की चपेट में आकर 1900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 50000 से अधिक लोग अभी भी कोरोनावायरस से पीड़ित हैं। इसी बीच भाजपा की महिला विधायक ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि गोमत्र और गोबर से कोरोनोवायरस का इलाज किया जा सकता है।

दरअसल असम की हाजो विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुमन हरिप्रिया ने सोमवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि हम सभी जानते हैं कि गाय का गोबर काफी फायदेमंद है। जैसे गोमूत्र के छिड़काव से कोई जगह शुद्ध हो जाती है…मुझे लगता है कि इसी तरह गोमूत्र और गाय के गोबर से कोरोना वायरस भी ठीक हो सकता है।

इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश पर गोतस्करी के निशाना साधते हुए कहा है कि भारत से स्मगल होने वाली गायों से बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। बांग्लादेश दुनिया में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक देश है। ये सभी गाय हमारी गाय हैं। पहले की कांग्रेस सरकार ने गायों की तस्करी रोकने के लिए कुछ नहीं किया। अब अधिकतर तस्करी नदी के रास्ते से होती है।

Share this Article