Google Analytics —— Meta Pixel

बोइंग 737 फिर हादसे का शिकार, अमेरिका में रनवे से फिसल कर नदी में गिरा

NEWSDESK
1 Min Read

वॉशिंगटन। बोइंग 737 एक बार फिर से हादसे का शिकार हुआ है और इस बार दुर्घटना अमेरिका में हुई है। यहां पर गुआनतामो बे से आ रहा बोइंग 737 रनवे से फिसल कर सेंट जॉन्‍स नदी में जा गिरा। यात्री जरूर ईश्‍वर का शुक्रिया अदा कर रहे होंगे क्‍योंकि इस दुर्घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अब तक नहीं आई है। शुक्रवार शाम हुई इस दुर्घटना के समय प्‍लेन में 142 या‍त्री और क्रू मेंबर्स सवार थे राहत और बचाव का कार्य बड़े पैमाने पर चलाया जाा रहा है। जैकसनविले शेरिफ के ऑफिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हर यात्री जिंदा है और कोई नुकसान किसी को नहीं हुआ है।

Share this Article