Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी गांव बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने सहायता राशि देने की घोषणा की है।
Bemetara Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी गांव बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने सहायता राशि देने की घोषणा की है। हादसे में मृतक के परिजनों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार रुपये मदद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इस हादसे की दंडाधिकारी जांच के आदेश दिये हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर में मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है।
साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि ‘बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हू्ं।’

