Google Analytics —— Meta Pixel

बेमेतरा : ज़िला अधिकारी -कर्मचारी वर्चुअली जुड़ चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बने

NEWSDESK
1 Min Read

कलेक्टर श्री एल्मा ने किया था आग्रह

बेमेतरा, 23 अगस्त 2023

चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को ज़िला कार्यालय के अधिकारियो-.कर्मचारियों  ने कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष से वर्चुअली देखा। सफल लैंडिंग के बाद सभी ने तालियाँ बजाकर कर ख़ुशी का इज़हार किया और  इसरो के वैज्ञानिकों जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।  कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने अधिकृत व्हाट्सअप ग्रुप में संदेश के ज़रिये अधिकारियों.माँ-कर्मचारियों से आग्रह किया था कि  कि आज शाम 6 बजे (23.08.2023) जब भारत अंतरिक्ष इतिहास में अपना सबसे बड़ा हस्ताक्षर कर रहा होगा, तब हम सभी उस पल के साक्षी बने और खुद के भारतीय होने पर गर्व करें। बच्चों को भी दिखाएँ। इसी लिए आज ज़िला अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअल जुड़े और साक्षी बने ।
चंद्रयान-3 के लैंडिंग की शुरुआत 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। चंद्रयान.3 की साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के साथ  भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है, जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है।

Share this Article