Google Analytics —— Meta Pixel

बेटा-बेटी को बेरोजगार युवक ने मौत के घाट उतारकर की खुदकुशी, बच्चों की फीस ना चुका पाने से था परेशान…

NEWSDESK
1 Min Read

 राष्ट्रीय राजधानी में रहते हुए बेरोजगारी से परेशान 44 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी और बेटे की कथित रूप से हत्या करके आत्महत्या कर ली है। युवक ने रविवार को हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । पुलिस का दावा है कि मृतक मधुर मलानी 6 महीने पहले अपनी सैंड-पेपर उत्पादन फैक्टरी बंद होने से भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा था।

पुलिस के मुताबिक मधुर अपनी पत्नी रुपाली, बेटी समीक्षा (14) और छह वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रहता था। पत्नी रुपाली के घर पर नहीं रहने पर मधुर ने बच्चों की गला दबाकर हत्या की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्चों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। बेटा-बेटी की हत्या के बाद युवक हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पहुंचा और मेट्रो के आगे कूद गया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this Article