Google Analytics —— Meta Pixel

बालाघाट में जनसंपर्क संचालनालय की ओर से कोरोना से संक्रमित पत्रकार साथी माही चौहान को मिली 50 हजार की मेडिकल सहायता राशि

NEWSDESK
1 Min Read

बालाघाट- जनसंपर्क अधिकारी श्री अनिल पटले ने बताया कि पत्रकार माही चौहान जो कि कोरोना संक्रमण की वजह से जबलपुर में इलाज करवा रहे थे जिनका सहायता राशि का प्रकरण भोपाल संचालनालय भेजा गया था और विभाग द्वारा 50 हजार की राशि माही के खाते में जमा कराई जा चुकी है उन्होंने बताया कि जिले के अन्य ऐसे पत्रकार साथी जिनकी कोरोना की वजह से आकस्मिक मृत्यु हुई है जिनमे मोनू बर्वे उकवा ,और नेवर गांव के एक और साथी की इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी उनके परिवार को भी सहायता राशि मिल सके इसके लिए दोनो पत्रकार साथियों से जुड़े पत्रकार इन निम्नलिखित दस्तावेजों को pro आफिस बालाघाट में पहुंचाने में मदद कीजिये।
पत्रकार साथी का मृत्यु प्रमाण पत्र
पत्रकार साथी का कोविड प्रमाण पत्र
पत्रकार साथी का आधार कार्ड
पत्रकार साथी का बैंक अकाउंट डिटेल्स।
पत्रकार साथी का प्रेस कार्ड

Share this Article