Google Analytics —— Meta Pixel

बारिश हुई तो बिना खेले वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड होगी बाहर, बन रहे ऐसे समीकरण

NEWSDESK
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अब तक बेहद शानदार खेल दिखाया है. टीम इंडिया ने लगातार 7 मैच जीतने के बाद सबसे पहले सेमीफाइनल का सीट पक्का किया था. टूर्नामेंट में अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए सारे 9 लीग मुकाबले जीतने के बाद अब भारत सेमीफाइनल के लिए तैयार है. यहां भी समीकरण कुछ ऐसे सामने आ रहे हैं जिसके मुताबिक बिना मैच खेले भी टीम फाइनल में जगह बना सकता है.

टीम इंडिया के लिए अब तक बतौर मेजबान यह टूर्नामेंट बेमिसाल रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप का आगाज जीत के साथ करने वाली भारतीय टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया. भारत ही एक मात्र टीम है जिसके नाम इस टूर्नामेंट में 100 फीसदी जीत दर्ज है. सेमीफाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तीनों ही टीम को टीम इंडिया ने लीग स्टेज में हराया. अब कीवी टीम से ही उसका सेमीफाइनल में मुकाबला होना है.

Share this Article