Google Analytics —— Meta Pixel

बहन के साथ ही ये गंदा काम कर बना लिया वीडियो, धमकी देकर करता रहा ऐसा

NEWSDESK
1 Min Read

 देश में बलात्कार से जुड़े नए-नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं। जिनके बारे में जानकार एक बात तो आप हैरान ही रह जाएंगे। ऐसा ही मानवता को शर्मसार करने वाला मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर घटना का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

मामले के अनुसार आरोपी युवक अपने रिश्तेदार के यहां पिछले तीन साल से पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान एक दिन उसने अपनी मौसेरी बहन को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। उसने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का दैहिक शोषण करने लगा। इसी बीच लडक़ी की शादी तय होने के बाद आरोपी युवक ने उसके मंगेतर को अश्लील वीडियो भेज दिया। इसके बाद लडक़ी का अपने मंगेतर से रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Share this Article