Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार : भाजपा विधायक ने टीआई को धमकाया, कहा- नौकरी करनी है तो ढंग से करिए नही तो आइए राजनीति के मैदान में…

NEWSDESK
2 Min Read

भाटापारा मे नगर पालिका चुनाव 24 दिसम्बर को सम्पन्न होने के बाद राम सागरपारा मे कुछ लोगो के द्वारा वार्डवासियों के घरों मे पत्थर फेंकना, व महिलाओ से मारपीट करने जैसे घटना की शिकायत शहर थाने मे कि गई थी। लेकिन पुलिस के द्वारा कार्यवाही नही होते देख भाटापारा विधायक ने 27 दिसम्बर को सुबह 11 बजे थाने मे धरना देने की बात कही और 27 दिसम्बर की सुबह जब विधायक अपने भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ धरना देने रैली निकाल कर थाने के लिए निकले ही थे कि कुछ ही कदम चलने के बाद भाटापारा एस डी ओ पी और शहर थाना प्रभारी कुछ बल के साथ भाजपा कार्यालय के पास पहुंच गए।

आप को बता दे कि जैसे ही पुलिस अधिकारी व भाजपा के लोग आमने सामने हुए तो विधायक थाना प्रभारी के कार्यवाही से बौखला गए और धमकी भरे लहजे में थाना प्रभारी को कहा कि नौकरी करनी है तो ढंग से करिए नही तो आ जाईए राजनीति मैदान में, आप की जितनी उम्र नही है उससे ज्यादा मै राजनीति कर चुका हूं। औऱ एलएलबी किया है और मुझे भी निपटाना आता है। आप की उम्र छोटी है और सर्विस लम्बी करनी है ऐसे मे ज्यादा दिन तक सर्विस नही कर पाएंगें। विधायक ने थाना प्रभारी से यह भी कहा कि जो आप के सबसे करीब है, वह मतदान की रात शराब सप्लाई कर रहा था। उस व्यक्ति का नाम मैं सब के सामने नही लेना चाहता आप अकेले मे आ जाईए, मैं उसका नाम बताता हूं।

आप को बता दें कि विधायक शिवरतन शर्मा ने 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने व अन्य मामलों में सही धारा लगाकर कार्यवाही करने की बात कही है। अगर आपराधियों पर कार्यवाही नही होती है तो भारतीय जनता पार्टी के लोगो के द्वारा धरना प्रदर्शन व थाना घेराव किया जाएगा।

Share this Article