Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद, हिंसा फैलाने में हो सकता था इस्तेमाल…

NEWSDESK
1 Min Read

जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 5 हथियार तस्करों का गिरफ्तार किया है। पुलिस दल ने तस्करों से 34 अवैध हथियार बरामद किए हैं। देश में बिगड़े माहौल में अवैध हथियारों की खेप बरामद किए जाने को पुलिस बड़ी सफलता के रुप में देख रही है।

इंदौर से हिरासत में लिए गए आरोपी खरगोन और बड़वानी जिले के निवासी हैं।

हथियार तस्करों के साथ लाइसेंसी आर्म्स डीलर की संलिप्तता का भी संदेह पुलिस ने जताया है। इस संबंध में इंदौर आईजी विवेक शर्मा ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर लाइसेंसी आर्म्स डीलर की जांच की मांग की है।

Share this Article