Google Analytics —— Meta Pixel

फैली थी राहुल गांधी से शादी की अफवाह, अब इस कांग्रेस नेता से शादी कर रहीं अदिति सिंह…जानिए

NEWSDESK
1 Min Read

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सैनी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। शादी के दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

बता दें कि अदिति की तरह ही अंगद भी पहली बार वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। वे पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं। अदिति के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक रह चुके थे।
आपको बता दें कि अदिति सिंह इससे पहले तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की खबरें फैलीं थीं, जिसके बाद अदिति सिंह ने खंडन किया और राहुल गांधी को अपना भाई बताया। साथ ही कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो उनको राखी बांधती हैं।

Share this Article