Google Analytics —— Meta Pixel

प्रियंका वाड्रा के भव्य स्वागत की तैयारी, वाराणसी दौरे में जीत की झलक देख रहे कांग्रेसी

NEWSDESK
2 Min Read

अर्से से वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में एक अदद चुनावी जीत के लिए तरस रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आते ही उत्साह से लबरेज हैं। प्रियंका की गंगा के रास्ते वाराणसी यात्रा में कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जीत की झलक देख पूरी ताकत से प्रियंका के स्वागत की तैयारियों में जुट गये हैं। शनिवार को मैदागिन स्थित पार्टी के कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक अजय राय और जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा,प्रदेश महासचिव सतीश चौबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के भव्य स्वागत का निर्णय लिया। तय हुआ कि कार्यकर्ता टोलियों में वार्ड और ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर उन्हें प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुलायेंगे। बैठक से निकलने के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का पोस्टर लेकर कार्यालय के पास जमकर नारेबाजी भी की। उधर प्रियंका के स्वागत और उन्हें गंगा के रास्ते लाने के लिए वाराणसी से हाईटेक वातानुकूलित आठ स्टीमर प्रयागराज के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने रवाना कर दिया। गौरतलब हो कि 18 मार्च से प्रियंका गांधी का यूपी दौरा प्रस्तावित है, जिसमें उन्हें गंगा के जलमार्ग से यात्रा करके प्रयागराज से वाराणसी का सफर तय करना है। इसी बहाने प्रियंका गंगा प्रदूषण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सियासी निशाना साध सकती हैं।

हालंकि प्रियंका के यात्रा को लेकर उहापोह की स्थिति हैं। यह स्थिति प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के चलते और गहरा गई है। राजबब्बर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में लिखा हैं ”महासचिव प्रियंका गांधी अभी आई भी नहीं कि उनके लंबे-चौड़े प्रोग्राम आ गए। मान्यवरों, प्रियंका जी के प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है एवं प्रशासन के समक्ष भी जा रही है। जल्द ही आप सबको सूचित किया जाएगा। प्रियंका जी के दौरे को लेकर आपका उत्साह स्वागत योग्य है।

Share this Article
Leave a comment