Google Analytics —— Meta Pixel

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरक्षण को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगा दी फटकार…

NEWSDESK
2 Min Read

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरक्षण को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जमकर ज्ञान दे डाला है। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने BJP पर आरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस पूजा बेदी ने उन्हें फटकार लगा दी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते दिनों नियुक्तियों और प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा था, उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका के इस बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी को खासा गुस्सा आया है, उन्होंने ट्विटर पर प्रियंका गांधी वाड्रा को जमकर फटकार लगाई है और करारा जवाब भी दे दिया है। पूजा बेदी ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पूजा बेदी ने बीजेपी (BJP) का सपोर्ट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “प्रिय प्रियंका गांधी मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक है कि बीजेपी कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है। अगर हम एक भारत और मेरिट में विश्वास करते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा। यह कदम निश्चित रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है।”

इतना ही नहीं पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने इस ट्वीट में आगे लिखा, “यह आरक्षण प्रणाली हमेशा के लिए किसी को नहीं दी जा सकती।” अब पूजा बेदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इसे कई बार शेयर कर हैं।

Share this Article