Google Analytics —— Meta Pixel

प्रियंका गांधी : राष्ट्रवाद के नाम पर लाखों लोगों की आवाज दबाई गई, ऐसा कब तक चलेगा…

NEWSDESK
2 Min Read

प्रियंका गांधी ने आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि यह आखिरकार ये सब कुछ कब तक चलता रहेगा। श्रीनगर से वापस लौटते वक्त राहुल गांधी के विमान में अपनी आपबीती सुना रही कश्मीरी महिला का वीडियो टैग करते हुए प्रियंका ने कहा कि ये उन लाखों लोगों में से एक हैं जिन्हें ‘राष्ट्रवाद’ के नाम पर चुप कराया और कुचला जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने एक पत्रकार के वीडियो को ट्टवीट किया है। इसमें महिला ये कहती हुई दिख रही है कि ताजा हालात में कश्मीर के लोग बहुत परेशान हैं। फ्लाइट में वह राहुल गांधी से यह कह रही हैं कि ‘घर के छोटे-छोटे बच्चे जो टेंथ में पढ़ते हैं, वो तक घर से नहीं निकल पाते… अगर वो एक दूसरे को ढूंढने जाते हैं तो उनको पकड़ लेते हैं। वो कहती हैं- उनके एक भाई को दिल की बीमारी है लेकिन उन्हें दस दिन तक डॉक्टर को नहीं दिखाया जा सका। ‘हम बहुत परेशान हैं।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता शनिवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया। उनके साथ विपक्ष के सभी नेताओं को फ्लाइट से वापस दिल्ली भेज दिया गया।

Share this Article