Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु हादसे पर जताया दुख

News Desk
2 Min Read

बेंगलुरु। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने कहा, बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हो गए हैं।’ वहीं इस मामले में उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। हमने अपने कई कार्यक्रमों में कटौती की है।

दरअसल आईपीएल में 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत हासिल की है। इसी जीत की खुशी में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ स्टेडियम के बाहर पहुंच गई। हालात ये बन गए कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

 

 

Share this Article