Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश में अब मरीजों को फ्री में दिया जाएगा ब्लड, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश…

NEWSDESK
2 Min Read

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार अब मरीजों को मुफ्त में खून उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद प्रदेशभर में इस सुविधा को लागू कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त में खून दिया जाएगा। मरीज मन चाहे किसी भी श्रेणी का खून उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि यह सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को ही मिलेगी। अभी तक सिर्फ गरीब तबके के मरीजों को ही मुफ्त में खून दिया जाता था, लेकिन अब यह सुविधा सभी श्रेणी के मरीजों को सुलभ होगी।

ज्यादातर ब्लड बैंकों में जरूरत के समय मरीजों को ब्लड देने से पहले डोनर की व्यवस्था करने के लिए कहा जाता है। समय पर खून की व्यवस्था ना होने के कारण मरीज की मौत हो जाती है। समय पर खून ना मिलने के कारण होने वाली मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। अधिकांश ये देखा गया है की सड़क हादसों में घायल लोगों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को ऑपरेशन के दौरान समय पर ब्लड और कंपोनेंट नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में अब सरकार के ऐलान के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली ​है।

Share this Article