Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत

NEWSDESK
1 Min Read

CM अशोक गहलोत ने जैसलमेर यात्रा के दौरान रविवार को पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला के निवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने श्री कल्ला को दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली एवं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

CM गहलोत लगभग आधा घण्टा कल्ला के जैसलमेर स्थित निवास पर रहे एवं पूरी आत्मीयता के साथ हालचाल पूछे। इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद, जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जैसलमेर की ओर से तैयार किए गए गांधीजी के एकादश सिद्धांतों के शिलापट्ट का अनावरण किया। समिति के संयोजक श्री उम्मेदसिंह तंवर ने जयंती वर्ष पर जिले में 15 से 17 सितम्बर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री का शहरवासियों ने जगह-जगह पर स्वागत भी किया।

Share this Article