Google Analytics —— Meta Pixel

पूजा स्थल को पवत्रि करने के साथ साथ आपकी सेहत को भी सुधार देगा कपूर , जाने कैसे

NEWSDESK
2 Min Read

कपूर सेहत के लिए लाभकारी होती हैं, यह वैसे तो पूजा-पाठ में यूज ली जाती है। इसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। कपूर के वैसे तो कई लाभ होते हैं। चलिए आपको बताते हैं कपूर के सेहत लाभ के बारे में..

-जैसे कपूर पूजा स्थल को पवत्रि और शुद्ध करता वैसे ही यह शरीर में ऊर्जा भरकर शरीर को ताजगी प्रदान कराता है।

-कपूर का एक गुण ये भी है कि यह स्किन की पूर्ण देखभाल करता है और पिंपल, कील, मुंहासे, दाग और फोड़े जैसी परेशानी को आसपास भी नही फटकने देता है। इसके लिए आपको प्रतिदिन इसका तेल अपने चेहरे पर लगाना होता है।

-कपूर का तेल बालों के लिए भी बेहद गुणकारी माना जाता है। कपूर के तेल को किसी अन्य सुगन्धित तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाना चाहिए। इस तरह यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने की परेशानी को दूर करता है।

-फटी एड़ियां को कर्पूर ठीक करता हैं। इससे निजात के लिए थोडा गर्म पानी कर लीजिए और उसमें कपूर की कुछ गोलियों को डालिए। कुछ देर तक अपने पैरों को इस पानी में रखें और फिर साफ़ कर लीजिए। इस उपाय को आप 15 से 20 दिनों तक अपनाना चाहिए।

-खेलते-कूदते वक्त शरीर पर घाव लगना या थोडा बहुत हाथ जल जाना बेहद ही सामान्य बात होती है। इसके लिए हम अक्सर किसी एंटीबायोटिक क्रीम या दवाई का यूज करते है लेकिन इसकी जगह आप कपूर का यूज कीजिए तो जल्दी आराम मिलेगा।

Share this Article