Google Analytics —— Meta Pixel

पुल से नदी में गिरी बारातियों से भरी बस, 24 की मौत, 30 लोग थे सवार…

NEWSDESK
1 Min Read

बूंदी में बड़ा हादसा हो गया है। मेज नदी के पुल से बारातियों से भरी बस नदी में जा गिरी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है बस कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही थी। इसमें 30 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी।

पुल पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस पुल से सीधे नदी में जा गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को तलाश रही है।

Share this Article