Google Analytics —— Meta Pixel

 पीएम मोदी ने किया भारतीय रेल की 1600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण

News Desk
2 Min Read

प्रयागराज | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 5500 करोड़ की 167 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया| इसी क्रम  में उन्होंने भारतीय रेल की 1600 करोड़ की अधिक की परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण किया| इसके तहत झूंसी-प्रयागराज लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के साथ गंगा नदी पर बना रेल पुल राष्ट्र को समर्पित किया गया जिसकी लागत 850 करोड़ है| इस परियोजना से महाकुंभ के दौरान भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने में सहायता होगी। इसके साथ प्रयागराज जंक्शन की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भी की गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही और सुरक्षा दोनों बढ़ेगी। महानगरों तक क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी। इसी क्रम में सुगम आवागमन के लिए प्रयागराज के आसपास के इलाकों को भी विकास से जोड़ा गया है। करीब 415 करोड़ की लागत से जिले के विभिन्न स्थानों पर 7 रोड ओवर ब्रिज और 3 रोड अंडर ब्रिज राष्ट्र को समर्पित किए गए हैं। इससे लेवल क्रॉसिंग तो खत्म हुआ साथ ही सड़क और रेल दोनों का सफर और अधिक सुरक्षित हो गया है। कुंभ के दौरान करोड़ों भक्त बिना किसी रुकावट और परेशानी के आ जा सकेंगे। इसके अलावा करीब 226 करोड़ की लागत से प्रयागराज जंक्शन, नैनी, झूसी,सुबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज रामबाग जैसे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बनाई गई सुविधाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया| ज्ञातहो कि,  इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए वेटिंग रुम और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रयागराज क्षेत्र में भी यात्रियों की सहूलियत के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया। इसी क्रम में पीएम मोदी द्वारा फाफामऊ, प्रयाग, नैनी, सूबेदारगंज, झूसी और प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के रिडेवपलप्ड दूसरे प्रवेश द्वार को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इनसे यात्रियों का रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म तक पहुंचना और आसान हो सकेगा।

Share this Article