Google Analytics —— Meta Pixel

 पीएम मोदी को नाइजीरिया में मिला बड़ा सम्मान, ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से नवाजे गए

News Desk
2 Min Read

अबूझा । भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर (जीसीओएन) से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले मोदी दूसरे विदेशी नेता हैं। इसके पहले 1969 में यह सम्मान ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ सेंकड को दिया था।
यह सम्मान नाइजीरिया द्वारा किसी विदेशी नेता को उनके योगदान और वैश्विक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दिया जाता है। पीएम मोदी के लिए यह 17वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे। पीएम मोदी के पहुंचने पर राजधानी अबुजा में नाइजीरिया के संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी को अबुजा शहर की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की गई, जो नाइजीरिया के लोगों की ओर से उनके प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को भारत और नाइजीरिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऊर्जा, व्यापार, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता की योजना है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिलना भारत के लिए गर्व का क्षण है और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।

Share this Article