Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम की सुरक्षा में लगी सेंध, दूसरे के पास पर फोटो लगाकर पहुंचा, एसपीजी ने दबोचा…

NEWSDESK
1 Min Read

प्रधानमंत्री से मिलने के लिए राघवेंद्र सिंह नाम का एक युवक नमामि गंगे के प्रोजेक्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बोधन मिश्रा के पास पर चकेरी एयरपोर्ट में घुस गया। राघवेंद्र ने शिव बोधन के पास पर अपनी फोटो चिपका ली थी। संदेह होने पर एसपीजी ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम राघवेंद्र सिंह बताया। खुद को भाजपा नेता भी कहा। इस पर एसपीजी ने सिविल पुलिस को सूचना देकर उसे बैठा लिया। इस बीच मौका पाकर राघवेंद्र वहां से भाग निकला।

मामले में एसपीजी अधिकारी कृष्णपाल यादव की तहरीर पर चकेरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है वहीं सुरक्षा में चूक की जांच शुरू हो गई है। राघवेंद्र पर एसपीजी को पहले ही शक हो गया था। प्रवेश द्वार पर मांगने के बावजूद उन्होंने परिचय पत्र नहीं दिखाया।

Share this Article