Google Analytics —— Meta Pixel

पान के पत्ते निखार लाने के साथ ही दाग धब्बों और मुहाँसो को भी खत्म करने में मदद फेशियल से भी ज्यादा चेहरा चमकाते हैं पान के पत्ते!

NEWSDESK
4 Min Read

फेसियल त्वचा का सौन्दर्य बढाने की एक प्रक्रिया है जिसमें कई उपचार सम्मिलित हैं, जिनमें प्रमुख हैं- वाष्प देना, चेहरे की मास्क, लोशन, क्रीमें, पील, मालिस आदि।
फेशियल करने के बाद चेहरे पर फेस पैक लगाया जाता है। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में निखार आता है। फेस पैक मुंह और आंखों को छोड़कर बाकी पूरे चेहरे पर लगाया जाता है। चेहरे पर चमक लाने के लिए घर का ही सामान लेकर फेस पैक बनाया जाता है।
आपने अभी तक पाने के पत्तों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के रूप में सुना होगा। हिंदू धर्म के किसी भी पूजा-पाठ या फिर किसी शुभ कार्य में विशेष रूप में पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों की ऐसी मान्यता है पान का पत्ता शुभ का पर्याय है। अधिकतर लोग पान खाने को गलत आदतों में शुमार करते हैं। लेकिन हर चीज की तरह इसके भी कुछ फायदे हैं। आज हम इन सब बातों से इतर आपको पान के पत्तों से सौंदर्य निखारने की बात बता रहे हैं। हो सकता है कि आपको यह सुन कर अजीब जरूर लगे कि पान के पत्तों से कैसे सौंदर्य बढ़ाया जा सकता है। लेकिन यह सच है कि पान के पत्ते चेहरे पर निखार लाने का एक अचूक उपाय है।
रौनक लाने में सहायकः
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए पान के पत्ते का इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं। क्योंकि बहुत ही कम लोगों को इस बारे में पता है। लेकिन आपको बताऊ तो जो भी लोग पान पत्ते का इस्तेमाल करते है। उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक होती है। आप शायद जानते हो या नही लेकिन अधिकतर सेलेब्रिटी भी पान के पत्तों के इस्तेमाल से ही अपना सौंदर्य निखारते है।
पान के पत्तों को इस्तेमाल में लाने के लिए 3-4 पत्तों को उबाल हैं। और फिर इन पत्तों का बारीक पेस्ट बना लें और अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन पर लगायें। आप इसमें थोडा सा बेसन मिला सकते हैं। 15-20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की रौनक बढ़ जायेगी।
मुंहासों से छुटकाराः
पान के पत्ते निखार लाने के साथ ही दाग धब्बों और मुहाँसो को भी खत्म करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पान के पत्तों का बारीक पेस्ट बना लें फिर उस पेस्ट में थोड़ा सा हल्दी मिला दे। अब इसे अपने मुहाँसों पर लगा दें। 10-12 मिनिट बाद अच्छे से धो दे। सिर्फ 2-3 बार के इस्तेमाल से आपको मुहाँसो से छुटकारा मिल जायेगा।
शरीर चमकायेंः
अब पान के पत्तों से सिर्फ चेहरा, गर्दन ही नही बल्कि पूरे शरीर को चमका सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 पान के पत्तों को उबालकर नहाने के पानी मिला लें । और इस पानी से नहायें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा। इससे आपको पसीने से आने वाली बदबू से भी छुटकारा मिल जायेगा।
माउथ फ्रेशनरः
पान के पत्ते शरीर की चमक बढ़ाने के साथ ही एक अच्छा माउथ फ्रेशनर का काम काम करते हैं। पान के पत्ते को उबालकर माउथ वाश बना सकते हैं। पत्तों को उबालकर उसके पानी को साफ बर्तन में रख लें। और इसका इस्तेमाल करें। नियमित इस्तेमाल से आपको मुहँ की बदबू और सड़न दोनों से ही छुटकारा मिल जायेगा।

Share this Article