Google Analytics —— Meta Pixel

पहले मुर्गी आई या अंडा? आखिरकार मिल ही गया जवाब..

NEWSDESK
2 Min Read

पहले मुर्गी आई या अंडा? आखिरकार इस सवाल का जवाब मिल ही गया। लोग इस सवाल में उलझे रहते हैं लेकिन इसका सही उत्तर मिल नहीं पाता है। तो आइए आज हम आपको इस सवाल के जवाब के बारे में बताते हैं.

क्या है इसका सही जवाब?

दरअसल, वैज्ञानिकों ने इस यक्ष प्रश्न का जवाब ढूंढ़ निकालने का दावा किया है। शेफील्ड और वारविक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल ने दावा किया है कि धरती पर अंडे से पहले मुर्गी का जन्म हुआ था। वैज्ञानिकों ने पाया कि ओवोक्लाइडिन नाम का प्रोटीन अंडे के खोल के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने बताया कि यह प्रोटीन मुर्गी के अंडाशय से पैदा होता है इसलिये पहले अंडा आया या मुर्गी अब यह पहेली सुलझ गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि पहले मुर्गी आई और इसके बाद अंडा पैदा हुआ।

हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि प्रोटीन पैदा करने वाली मुर्गियां पहले कैसे आईं। इस दल ने अंडे के खोल को देखने के लिये अत्याधुनिक कंप्यूटर हेक्टर का इस्तेमाल किया।

शोध से जुडे़ प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने कहा, ‘लंबे समय से यह संदेह बना हुआ था कि अंडा पहले आया लेकिन अब हमारे पास वैज्ञानिक सबूत है जो हमें बताता है कि मुर्गी पहले आई।’

वैसे तो ये सवाल एक अनबूझ पहेली के रूप में देखी जाती है। यह प्रश्न हजारों वर्षों से लोगों को परेशान करता आया है लेकिन अब कोई पूछे ये प्रश्न तो ये सही और सटीक जवाब दे सकते हैं।

Share this Article