Google Analytics —— Meta Pixel

परिवहन विभाग ने कार्यवाही कर 13 यात्री बसों से 38 हजार रुपये का राजस्व वसूला

News Desk
2 Min Read

दो यात्री बसे परमिट शर्तो का उल्लंघन कर संचालित होते पाई जाने पर चलानी कार्यवाही की

देवास। देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान एवं परिवहन विभाग के दल द्वारा यात्री बसों के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान के तहत कार्यवाही कर यात्री बसों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं दस्तावेजों की जाँच की गई। यात्री बसों में आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, मोटरयान कर आदि की जाँच के साथ साथ वाहन में आपातकालीन द्वार, अग्निशमन यंत्र, वीएलटीडी, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि की भी जाँच की गई।

आज की गई चैकिंग कार्यवाही में लगभग 49 यात्री बसों को चैक किया गया जिसमें 13 वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धाराओं के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की जाकर 38 हजार रुपये का शासकीय राजस्व वसूल किया गया। चैकिंग के दौरान दो यात्री बसे परमिट शर्तो का उल्लंघन करते पाई गई जिन पर भी चालानी कार्यवाही की गई। आने वाले वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन अधिकारी द्वारा समस्त यात्री बस चालकों को निर्देशित किया गया कि वर्षाकाल में यात्री बसों का संचालन सावधानीपूर्वक करें , अनावश्यक रेसिंग ना करें तथा पुल-पुलियाओं पर जल भराव होने की स्थिति में वाहन पार ना करें। परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि वाहनों की चैकिंग निरन्तर जारी रहेगी, जिसमें नियमित विरूद्ध चालानी/जप्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

Share this Article