Google Analytics —— Meta Pixel

पद्मविभूषण रामभद्राचार्य ने प्रियंका पर दिया विवादित बयान, कह डाली ये बड़ी बात…

NEWSDESK
1 Min Read

चित्रकूट में पद्मविभूषण रामभद्राचार्य जी महाराज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया है। हिंसा में मरने वाले लोगों को कांग्रेस द्वारा शहीद का दर्जा दिए जाने और उनके घर जाने पर महाराज ने कहा कि भगवान करे कि वे खुद शहीद हो जाएं और उनके पास चली जाएं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में नई हैं, उन्हें इस तरह की राजनीति से ज्यादा मतलब नहीं रखना चाहिए। नागरिकता संशोधन कानून पूरे देश के लोगों के हित में है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को अपने सरनेम में गांधी का प्रयोग नहीं करना चाहिए, कितने दिन तक गांधी के नाम पर जीते रहेंगे और रोटी सकेंगे। पद्मविभूषण रामभद्राचार्य ने प्रियंका गांधी के पति रोबर्ट वाड्रा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को देखना चाहिए कि उनका पति कितने बड़े घोटाले में फंसा है।

Share this Article