Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नी बोली- दो बच्चों की मां से इश्क लड़ा रहा है बेशर्म पति..

NEWSDESK
1 Min Read

परिवार परामर्श केंद्र में एक दंपती के विवाद का रोचक मामला आया है। सुनवाई के दौरान पत्नी ने कहा कि पति को शर्म भी नहीं है। वह दो बच्चों की मां से इश्क लड़ा रहा है। जिस पर पति गुस्सा हो गया। इस पर पत्नी पति और उसकी प्रेमिका का फोटो निकालकर केंद्र के परामर्शदाताओं के सामने रख दिया।

केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक महिला ने आवेदन दिया था कि उसके पति के दूसरी औरत से प्रेम संबंध है। जिस पर गुरुवार को दोनों को सुनवाई के लिए बुलाया गया।

पत्नी ने कहा कि उसका पति घर में कम रहता है। परिवार का खर्च भी नहीं उठाता। पति की हरकतों से वह परेशान है। पति को शर्म भी नहीं है। वह दो बच्चों की मां से इश्क लड़ा रहा है। जबकि घर में पत्नी और बच्चे भी हैं।

Share this Article