Google Analytics —— Meta Pixel

‘पटियाला बेब्स’ की शूटिंग के दौरान सीढ़ियों से गिरी अशनूर कौर, नाक-पैर में लगी चोट

NEWSDESK
1 Min Read

अभिनेत्री अशनूर कौर टेलीविजन शो ‘पटियाला बेब्स’ के सेट पर सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गईं. मिनी का किरदार निभाने वाली 16 वर्षीय अभिनेत्री को गिरने की वजह से नाक और पैरों में चोट आई है.

यह घटना गुरुवार की है, जब अशनूर शूटिंग के दौरान सीढ़ी के किनारे पर खड़ी थीं. अशनूर का अचानक पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गईं. हालांकि शुक्रवार को डांस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए काम पर लौट आईं.

इस मामले पर बात करते हुए अशनूर ने कहा, “दुर्घटना एक पल में ही हुई और मुझे कई मिनटों तक कुछ भी महसूस नहीं हुआ. मैं काफी सीढ़ियां लुढ़कती हुई नीचे गिरी, जिससे मेरी नाक और पैरों में चोट आई है. मुझे लगता है कि शो चलना चाहिए. दुर्घटना जीवन का एक हिस्सा है. इसके लिए शो बंद नहीं कर सकती.”

अशनूर कौर टेलीविजन पर एक चर्चित चेहरा है. वह ‘झांसी की रानी’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शो में अभिनय कर चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल बॉलीवुड फिल्मों ‘मनमर्जियां’ और ‘संजू’ में भी काम किया था।

Share this Article