Google Analytics —— Meta Pixel

नौकरी या जॉब इंटरव्यू में हो रहे असफल तो दस महाविद्याओं में इस देवी की उपासना बना देगी बिगड़े काम!

NEWSDESK
3 Min Read

ज्योतिषाचार्य राधा मोहन तिवारी बताते हैं कि किसी बिजनेस डील, नौकरी में अड़चन, जॉब इंटरव्यू में असफलता को लेकर परेशान हैं तो इन उपायों से सफलता मिल सकती है. ये उपाय जीवन में नया सवेरा ला सकते हैं.
अगर आप नौकरी को लेकर परेशान हैं या बार-बार जॉब इंटरव्यू देने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है या किसी अन्य कारण के चलते आपको नौकरी नहीं मिल पाती है इन उपायों को आजमाकर किस्मत बदल सकते हैं. यह उपाय व्यवसाय से जुड़े लोग भी कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य राधा मोहन तिवारी बताते हैं कि किसी बिजनेस डील को लेकर बार-बार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है, तो इन उपायों से सफलता मिल सकती है. ऐसी तमाम समस्याएं जिनके कारण तरक्की या कार्य रुके हुए हैं, उसके लिए ये उपाय जीवन में नया सवेरा ला सकते हैं.

वस्त्र संबंधी उपाय
नौकरी को लेकर इंटरव्यू न निकल पाना या व्यावसायिक कार्यों में बाधा आना, इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए जातक मां बगलामुखी की आराधना करें. शास्त्रों के अनुसार, मां बगलामुखी का प्राकट्य हल्दी के पानी से हुआ था, इसलिए उन्हें पीला रंग बहुत प्रिय है. ऐसे में इन समस्याओं से ग्रसित जातक जब भी किसी महत्वपूर्ण इंटरव्यू या व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए जाते हैं तो पीला वस्त्र धारण करके जाएं. अगर किसी कारण वश आप पीला वस्त्र पहन नहीं पा रहे हैं तो आप सिर्फ पीले रंग का रुमाल अपने साथ लेकर जाएं. ऐसा करने पर मां बगलामुखी की कृपा से काम बन जाएगा.
खाद्य संबंधी उपाय
जॉब इंटरव्यू में दिक्कत और बिजनेस डील न मिल पाना, ऐसी समस्याओं से ग्रसित जातक किसी भी जॉब इंटरव्यू या बिजनेस डील में जाने से पहले पीली खाद्य सामग्रियों का सेवन करें. जैसे पीला फल, पीली दाल, पीली खाने की वस्तुएं खा कर काम पर जाएं. इससे कार्यों में सफलता का प्रतिशत कई गुना बढ़ जाएगा. इन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
मंत्र जाप का उपाय
“ॐ ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा” व्यवसाय और नौकरी से संबंधित किसी बड़ी समस्या में अगर आप फंसे हुए हैं, तब आप मां बगलामुखी के इस मंत्र का जाप करें. किसी भी इंटरव्यू के पहले अगर विधि विधान एवं पूर्ण पवित्रता के साथ 9 बार इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपको सभी कार्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आम समस्याओं के लिए इस मंत्र का जाप ना करें. अगर आप किसी योग्य ब्राह्मण से मंत्र का अपने लिए जाप करवाते हैं तो आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि इस मंत्र का जाप नियमों के अनुसार ही किया जाना चाहिए.

Share this Article