Google Analytics —— Meta Pixel

नोटबंदी के दौरान इस शहर में 70 खातों में हुआ अधिक ट्रांजेक्शन, अब वसूला जाएगा करोड़ों का जुर्माना…

NEWSDESK
1 Min Read

जिले मे नोटबंदी के दौरान खातों में ट्रांजेक्शन के मामले में आयकर विभाग ने तकरीबन 70 खातों को संदिग्ध पाया है। इन खातों में भारी भरकम ट्रांजेक्शन हुए हैं। ऐसे 70 खातों से आयकर विभाग को तकरीबन 10 करोड़ रुपए का टैक्स वसूलना है।

विभाग ने इन खातेदारों को एक महीने का समय दिया था जो कि अब खत्म हो गया है, ऐसे में इन्हें राशि जमा करने अंतिम नोटिस देने की तैयारी है।

दरअसल नवंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान कई खातों में संदेहास्पद लेनदेन हुए थे। कई खातों में रुटीन ट्रांजेक्शन से अधिक राशि का लेनदेन हुआ था। आयकर विभाग ने इनकी स्क्रूटनी की तो 70 खातों में 10 करोड़ के टैक्स की देनदारी निकली है। विभाग अब इनसे राशि वसूली की तैयारी में है।

Share this Article