Google Analytics —— Meta Pixel

नेताम ने पूछा- छत्तीसगढ़ में आज भी 40000 घरों में बिजली नहीं पहुंची

NEWSDESK
1 Min Read

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह से पूछा कि छत्तीसगढ़ में 40 हजार घर आज भी विद्युतीकृत नहीं हो पाए हैं, जिसके जवाब में केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 जून को सूचित किया है कि राज्य में 40394 घर गैर विद्युतीकृत हैं। ये सभी घर बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा और नारायणपुर में हैं।

जिस पर नेताम ने पूछा कि क्या इन गैर विद्युतीकृत घरों का विद्युतीकरण किए जाने की कोई समय सीमा तय की गई है, इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि चूंकि यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित है इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने शेष गैर विद्युतीकृत घरों के विद्युतीकरण के लिए कोई समय सीमा के लिए प्रतिबद्धता नहीं की है।

Share this Article