Google Analytics —— Meta Pixel

नीले रंग से रंग दी गई इस शहर की सड़कें, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

NEWSDESK
2 Min Read

अभी तक आपने किसी भी शहर या जगह पर बनी सड़कों का रंग काला ही देखा होगा, लेकिन इस दुनिया में एक शहर ऐसा भी जहां की सड़कों को नीले रंग से रंग दिया गया है। यह शहर कतर का दोहा है। यहां पर सभी सड़कें अब नीले रंग की दिखाई देती है। हालांकि इससे पहले लॉस ऐंजिलिस, मक्का, टोक्या में सड़कों को नीले रंग से रंगा जा चुका है। बताया गया है कि दोहा शहर की पारंपरिक पुरानी सड़कों को नीले रंग से रंगा गया है जिससें की तापमान नियंत्रित किया जा सके। इस कार्य का प्रयोग लगातार 18 महीने तक चला जिसके बाद हाल ही में शहर के एक प्रमुख रोड को पूरी तरह से नीले रंग में रंग कर पेश किया गया।

हालांकि यहां पर नीली सड़कों को बनाने के पीछे का कारण तापमान को नियंत्रित करना है। पारंपरिक डामर की सड़कों की तुलना में नीली कोटिंग वाली सड़कों के तापमान में कितना फर्क है, यह जानने के लिए सेंसर भी लगाए गए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक नीले रंग की कोटिंग सूर्य के रेडिएशन में 50% तक की कमी कर देती है। यह काम करने के लिए कतर की प्रमुख सार्वजनिक कंपनी को असहघल को चुना गया है। इस कंपनी के साथ जापान भी अपना सहयोग दे रहा है।

आपको बता दें कि कतर को 2022 फीफा वर्ल्ड कप आयोजन की मेजबानी मिली है। प्राकृतिक तेल संपदा से भरपूर इस छोटे देश में फीफा वर्ल्ड कप मेजबानी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी के तहत यह देश तेजी से अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स पूरा करने में लगा हुआ है।

Share this Article