Google Analytics —— Meta Pixel

नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाए गए रायपुर के तिवारी दंपती, 23 को लौटेंगे मुंबई…

NEWSDESK
2 Min Read

नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से रायपुर के तिवारी दंपती को छुड़ा लिया गया है। समुद्री जहाज के चीफ मैकेनिकल इंजीनियर विजय तिवारी और उसकी पत्नी अभी नाइजीरिया पुलिस के हवाले है। बताया जा रहा है कि राजधानी के विजय तिवारी और अंजू तिवारी सहित 19 लोगों को रिहा कर दिया गया है। ये अभी नाइजीरिया पुलिस हेडक्वार्टर में है और 19 लोगों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। तिवारी दंपती 23 दिसंबर को मुंबई लौटेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों समुद्री लुटेरों ने समुद्री जहाज के क्रु मेंबरों का अपहरण कर लिया था। अपहरण किए गए लोगों में रायपुर के विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी शामिल थी। समुद्री जहाज के चीफ मेकेनिकल इंजीनियर ने चार महीने के सफर को देखते हुए अपनी पत्नी को भी साथ ले गया था।

विजय के छोटे भाई पवन तिवारी की अपनी भाभी अंजू से बात भी हुई है। पवन तिवारी ने बताया कि सोमवार तक वे भारत पहुंच जाएंगे। सभी अपहृत सुरक्षित हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद सुनील सोनी ने तिवारी दंपती को छुड़ाने में कारगर पहल की है।

तीन दिसंबर की थी घटना

मालूम हो कि इस महीने की तीन तारीख को नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने रायपुर के तिवारी दंपती सहित 19 लोगों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद से ही इन्हें छुड़ाने की लगातार कोशिश बनी हुई थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसको लेकर विदेश मंत्रालय और दूतावास से संपर्क किया था। प्रदेश सरकार के अधिकारी तिवारी के परिवार और मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अब उनके समुद्री लुटेरों से छूटकर जल्द ही वापस घर आने की खबर से सभी खुश हैं।

Share this Article