Google Analytics —— Meta Pixel

नवजीवन बुलेटिन : NCR में 2 बच्चों की हत्या के बाद पति ने पत्नी-मैनेजर संग 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी…

NEWSDESK
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्म हत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक़ इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा सफायर सोसाइटी में रहने वाले गुलशन कुमार ने मंगलवार सुबह पहले अपने दोनों बच्चों की गला घोंट कर हत्या की और उसके बाद गुलशन, उसकी पत्नी और गुलशन की महिला मैनेजर ने आठवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के मुताबिक़ गुलशन ने अपनी बेटी और बेटे की पहले ही गला दबाकर हत्या कर दी थी।

Share this Article